कानपुर
भारत बांग्लादेश टेस्ट मैच के तीसरे दिन खेल होने के आसार था, लेकिन 2 बजे निरीक्षण के बाद मैच रेफरी ने आज के खेल समाप्त की घोषणा कर दी। मैदान अभी गीला है, लेकिन हल्की धूप आ गई। सुबह 9 बजे, दोपहर 12 बजे और मैच 2 बजे रेफरी ने ग्राउंड और पिच का निरीक्षण किया था।
भारत और बांग्लादेश के बीच कानपुर टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल बारिश के चलते खत्म कर दिया गया है. पहले खराब रोशनी के चलते मैच रोका गया था, फिर बारिश के कारण पूरे मैदान को ढक दिया गया था. पहले दिन केवल 35 ओवर का खेल हो सका, जिनमें बांग्लादेश ने 3 विकेट के नुकसान पर 107 रन बना लिए हैं. फिलहाल मोमिनुल हक ने 40 रन और उनके साथ मुश्फिकुर रहीम 6 रन बनाकर खेल रहे हैं।
