कानपुर

 

शंकरा आई हास्पिटल, कानपुर द्वारा भारत सेवक समाज, कानपुर मंडल एवं लायन्स क्लब कानपुर सेंट्रल के सहयोग से मलिक गेस्ट हाउस, रामा देवी, कानपुर में निःशुल्क नेत्र रोग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें अच्छी संख्या में लोगों ने भाग लिया, जिनमें एक दर्जन से अधिक लोगों को मोतियाबिंद का ऑपरेशन हेतु चयनित किया गया। इस सफल कार्यक्रम में ला0 कामता प्रसाद गर्ग, प्रमुख उद्यमी मनोज कुमार गुप्ता, भारत सेवक समाज के अध्यक्ष सुखबीर सिंह मलिक एवं महामंत्री शरद प्रकाश अग्रवाल, सिविल डिफेंस की डिविजनल वार्डन सीमा अग्रवाल, डॉ पलास, गोविंद त्रिवेदी, हिमांशु, नेहा राजपूत, इकलाख खान, रणबीर सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *