कानपुर

 

कानपुर की लाल इमली के कर्मचारियों ने आज कानपुर के सांसद रमेश अवस्थी से मुलाकात की दरअसल कल ही लाल इमली पर चारों तरफ बैनर लगाकर कर्मचारी उपचुनाव में बीजेपी के विरोध में प्रचार करने की चेतावनी दे रहे थे इस मामले का संज्ञान तत्काल शहर के सांसद रमेश अवस्थी ने लिया और कर्मचारियों के पांच सदस्य टीम से मुलाकात की कर्मचारियों से मुलाकात के बाद सांसद ने बताया कि आज की वार्ता सार्थक रही है और हमारा प्रयास है कि कानपुर आगे बढ़े और लाल इमली जल्द से जल्द चालू कराई जा सके इसके लिए सांसद द्वारा कपड़ा मंत्री को भी पत्र लिखा गया है। इसके साथ ही कर्मचारियों के बकाया वेतन और बोनस के लिए भी मंत्री द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया है ताकि कर्मचारियों को जल्द से जल्द उनका वेतन और बोनस मिले , सांसद के अनुसार कर्मचारी उनकी बात से सहमत भी है वहीं कर्मचारियों का नेतृत्व कर रहे अध्यक्ष व महामंत्री ने बताया कि आज की वार्ता में उन्हें आश्वस्त किया गया है कि उनकी समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा फिलहाल कोई निर्णय नहीं आया उन्हें अश्वस्थित यही किया गया है कि चुनाव बाद उनके प्रतिनिधि मंडल की मुलाकात उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से भी कराई जाएगी ताकि उनकी समस्याओं का जल्द निस्तारण हो सके ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *