कानपुर

 

27 अक्टूबर को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की मन की बात सुनने के उपरांत भाजपा सीसामऊ विधानसभा उप चुनाव के प्रचार का शुभारंभ करेगी ।

आज क्षेत्रीय कार्यालय नौबस्ता में मन की बात की क्षेत्रीय टोली के सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कही ।

बैठक में तय हुआ कि कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के सभी 17 जिलों के 20845 बूथों पर मन की बात कार्यक्रम सुनकर बूथ पर अभी तक अगर कोई भाजपा समर्थक भाजपा का सदस्य न बन पाया हो उसको ऑनलाइन प्राथमिक सदस्य बनाना है क्यों कि 30 अक्टूबर को सक्रिय सदस्यता के साथ प्राथमिक सदस्यता भी बंद हो जाएगी ।

क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र में सिर्फ सीसामऊ में ही उप चुनाव है इस लिए यहां सभी 275 बूथों पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को लगाया गया है जो बूथ चिह्नित स्थान पर पहुंच कर बूथ समिति पन्ना प्रमुखों के संग मन की बात सुनने के पश्चात हैंड बिल लेकर भाजपा प्रत्याशी सुरेश अवस्थी के लिए प्रचार करेंगे और प्राथमिक सदस्य भी बनाएंगे ।

बैठक में क्षेत्रीय महामंत्री राम किशोर साहू पवन प्रताप सिंह अनिल दीक्षित आलोक शुक्ला संदीपन अवस्थी अशोक मिश्रा पवन पांडे रीता शास्त्री मोहित सोनकर ऋषभ शुक्ला आदि मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *