कानपुर
29 अक्टूबर को गाजियाबाद डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में वकीलो पर पुलिस के लाठीचार्ज का किया विरोध,जिला जज का फूंका पुतला
एडीएम सिटी को सौंपा ज्ञापन
गाजियाबाद कोर्ट रूम में लाठीचार्ज के मामले में आज उत्तर प्रदेश समेत दिल्ली के वकील भी न्यायिक कार्यों से हड़ताल पर रहे । अधिवक्ताओं ने गाजियाबाद जिला जज दशम के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए आज कानपुर कचहरी के शताब्दी गेट पर जिला जज का पुतला फूंका । पुतला दहन कर अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर एडीएम सिटी को ज्ञापन सौंपते हुए जिला जज गाजियाबाद के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग करते हुए घायल अधिवक्ताओं को 2 लाख के मुआवजे की मांग भी करी है ।
आपको बता दें कि विगत 29 अक्टूबर को गाजियाबाद डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में वकीलो और जिला जज के बीच हुई तीखी नोंकझोंक के परिणाम स्वरूप जिला जज के आदेश पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था । विवाद को लेकर बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश ने 4 नवंबर को पूरे प्रदेश में हड़ताल का प्रस्ताव पारित किया है । 4 नवंबर को कानपुर कचहरी के वकीलों ने हड़ताल पर रहने और जिला जज गाजियाबाद के खिलाफ आंदोलनरत रहने की घोषणा करी है, पूर्व लायर्स अध्यक्ष ने बताया कि उनकी मांगे पूरी न होने पर आगे आंदोलन को चलाने की रणनीति तैयार की जाएगी । हाल ही में बार एसोसिएशन का चुनाव जीते महामंत्री अमित सिंह ने भी लाठीचार्ज में घायल अधिवक्ताओं के लिए 2 लाख के मुआवजे और जिला जज के खिलाफ कार्यवाही की मांग करी है ।
