भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सुनील बजाज एवं भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के सहसंयोजक डॉ हेमंत मोहन ने पूर्ण की तीसरी लहर से बचने के लिए स्वास्थ्य स्वयंसेवकों के लिए आयोजित किया कोरोना जागरूकता कार्यक्रम
भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ के सह संयोजक एवं शहर के वरिष्ठ होम्योपैथिक विशेषज्ञ डॉ हेमंत मोहन ने सीसामऊ मंडल के स्वास्थ्य स्वयंसेवकों को दी कोरोना की तीसरी लहर से बचने की ट्रेनिंग
भारतीय जनता पार्टी के जागरूकता कार्यक्रम में चिकित्सा प्रकोष्ठ के सह संयोजक डॉ हेमंत मोहन ने स्वास्थ्य संबंधी टिप्स देते हुए कहा कि कोरोना से घबराएं नहीं
आज दिनांक 25 08 2021 दिन बुधवार को परेड स्थित नवीन मार्केट के भाजपा कार्यालय में सीसामऊ मंडल के स्वास्थ्य स्वयंसेवकों के लिए कोरोनावायरस की तीसरी लहर से बचने के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें उन्हें कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बचने की ट्रेनिंग दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सुनील बजाज ने की। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में शहर के वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक एवं भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के सह संयोजक डॉ हेमंत मोहन ने बताया कि आने वाली कोरोनावायरस की तीसरी लहर के लिए हम सभी को तैयार हो जाना चाहिए। आने वाले त्योहारी सीजन में बाजारों में भीड़ लगाने से एवं अन्य सार्वजनिक जगहों पर भीड़ इकट्ठा करने से बचने की कोशिश करनी चाहिए। उन्होंने यह भी बताया की यह जरूरी नहीं है कि हर व्यक्ति जिसे मामूली खांसी जुखाम हो वह कोरोना का मरीज हो। परंतु हमें अपनी सावधानी रखते हुए मास्क सैनिटाइजर एवं 2 गज की दूरी का प्रयोग करना चाहिए। डॉ हेमंत मोहन ने वहां उपस्थित सभी स्वास्थ्य स्वयंसेवकों को सबका साथ सबका विकास एवं सब का उपचार की शपथ दिलाई। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री सुनील बजाज ने स्वास्थ्य स्वयंसेवकों का हौसला बढ़ाने के लिए डॉ हेमंत मोहन की सराहना की। कार्यक्रम में संयोजक विवेक त्रिपाठी, रिचा सक्सैना, आईटी सेल प्रभारी अमित गुप्ता समेत 100 से अधिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
