कानपुर

 

स्मार्ट सिटी योजना के तहत कानपुर शहर में लगने वाली स्ट्रीट लाइट को लेकर BJP पार्षद पप्पू पांडे ने मोर्चा खोल दिया है आरोप है कि नगर निगम द्वारा ज्यादा कीमत लेने के बावजूद घटिया लाइटों का उपयोग किया जा रहा है जिससे आग लगने का खतरा बढ़ा हुआ है पप्पू पांडे ने एक शिकायती पत्र उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखने के साथ ही शहर के नगर आयुक्त से भी शिकायत की है ।पप्पू पांडे ने बताया कि वह लंबे समय से नगर निगम सदन के सदस्य हैं और उनकी पैनी नजर हर विकास कार्य पर बनी रहती है लेकिन इस बार जिस तरीके से सोने के दाम लेकर चांदी का काम किया जा रहा है उससे उन्हें आपत्ति है पार्षद ने साफ़ तौर में आरोप में लगाते हुए कहा कि ठेकेदार और संबंधित अधिकारी की मिली भगत से यह बहुत बड़ा घोटाला हो रहा है इसके खिलाफ उन्होंने मोर्चा खोल दिया है वहीं पूरे मामले के सामने आने के बाद नगर निगम प्रशासन भी कार्रवाई की बात कर रहा है नगर आयुक्त ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि यह पूरा मामला संज्ञान में आया है इसमें जांच कार्यवाही की जाएगी ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *