कानपुर-भाइयों के बीच विवाद पर नजर रखने के लिए एक भाई द्वारा लगवाए गये कैमरे को दूसरे भाई ने तोड़कर चुरा लिया मगर उसकी यह हरकत कैमरे में कैद हो गई पुलिस ने मुकदमा लिख लिया लेकिन अभियुक्त भाग निकला करीब सात माह बाद जब वह वापस आया तो थाना कर्नलगंज पुलिस ने उसे दबोच लिया कर्नलगंज पुलिस द्वारा पकड़े गये अभियुक्त की पहचान मो. शारिक निवासी गम्मू खां का हाता के रूप में हुई पुलिस ने उसके पास से चुराए गये कैमरे को बरामद कर लिया है l

2021-08-25
