संस्कृत से अपनी संस्कृति पर आए

संस्कृत सप्ताह को दयानंद गर्ल्स पीजी कॉलेज के संस्कृत विभाग ने शुभ अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती को माल्यार्पण के साथ मुख्य अतिथि डॉ मुकुलिका हितकारी एवं संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ आशा रानी पांडे द्वारा किया गया मुख्य अतिथि का स्वागत विभागाध्यक्ष के द्वारा किया गया। इस पावन अवसर पर छात्राओं के व्यक्तित्व विकास, उत्साह वर्धन एवं ज्ञानवर्धन हेतु वाद विवाद, संस्कृत गीत गायन, संस्कृत प्रश्नोत्तरी, रामायण आधारित आदि प्रतियोगिताओं का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। संस्कृत प्रश्नोत्तरी प्रथम स्थान कुमारी सौम्या एवं कुमारी सुकृति दीक्षित द्वितीय स्थान कुमारी दीपांशी तथा तृतीय स्थान कुमारी जाह्न्वी ने प्राप्त किया। संस्कृत गीत गायन में प्रथम स्थान सुकृति दीक्षित द्वितीय स्थान कुमारी आस्था तथा तृतीय स्थान कुमारी पलक को प्राप्त हुआ। वाद विवाद वाद विवाद प्रतियोगिता में आद्रिका को प्रथम स्थान कुमारी श्रेया को द्वितीय स्थान तथा तृतीय स्थान पर कुमारी सौम्या रही। धन्यवाद ज्ञापन विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर मिथिलेश गंगवार ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *