कानपुर के यूपीसीडा मुख्यालय भवन मे एक विशाल आम सभा का आयोजन किया गया। इस सभा के संचालन को जिम्मेदारी संयुक्त संघ, उ०प्र० के संस्थापक एवं संरक्षक महोदय को दी गयी। सभा का संचालन करते हुये श्री चन्द्रदीप श्रीवास्तव ने श्री अरशद हलीम. प्रान्तीय महामंत्री को कार्मिक समस्याओं एवं उनके निस्तारण हेतु मंच पर आमंत्रित किया वहीं अरशद हलीम प्रान्तीय महामंत्री ने सभा को सम्बोधित करते हुये बताया कि प्राधिकरण सेवा नियमावली 22 जून 2018 को प्रख्यापित कर तो दी गयी। लेकिन कर्मचारी सुविधाये एक समान नही है. जैसे नोएडा विकास प्राधिकरण में सभी कार्मिकों को वर्तमान में एवं सेवानिवृत्त होने के उपरान्त भी कैशलेश चिकित्सा सुविधा अनुमन्य है किन्तु यूपीसीडा सहित कई प्राधिकरणों में यह सुविधा नहीं है। नोएडा विकास प्राधिकरण में कार्मिकों को प्रतिमाह 3500/-रू० चिकित्सा भत्ता प्राप्त हो रहा है। जबकि यूपीसीडा सहित अन्य प्राधिकरणों में यह सुविधा कम है। इसी तरह प्रतिमाह पेट्रोल, धुलाई भत्ता, वर्दी आदि सुविधाओं में असमानता है। इस सभी समस्याओं के निस्तारण हेतु कार्यकरिणी सभा में यह निर्णय लिया गया है कि इस गम्भीर समस्या का निस्तारण करने हेतु माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद में एक याचिका दाखिल की जाय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *