तीन तलाक बोलकर विवाहिता को घर से भगाया

रसूलाबाद क्षेत्र में विवाहिता को ससुरालियों ने दहेज के लिए जमकर पीटा। पति ने तीन बार तलाक बोलकर उसे घर से भगा दिया। आरोपितों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

पातेपुर लालपुर अकबरपुर निवासी मैनाज ने बताया कि उसका विवाह 25 मार्च 2020 को आरिफ के साथ हुआ था। कुछ समय तक ठीकठाक रहने के बाद अतिरिक्त दहेज में दो लाख और बाइक की मांग को लेकर उसका पति आरिफ, ससुर हनीफ, सास सन्नो, ननद शमा, शहनाज व सहाना मिलकर उसे आए दिन प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि 24 अगस्त को इन लोगों ने मिलकर उसे बेल्ट से मारा पीटा और दुपट्टे से फांसी पर लटकाने लगे इसी दौरान अचानक उसकी बहन शमा अफरोज आ गई जिसको देखकर सभी लोग भाग निकले। जब उसने इसकी रिपोर्ट करने की बात कही तब उसके पति ने उसे अधमरी हालत में उसे तीन तलाक देकर घर से बाहर निकाल दिया। इस पर उसकी बहन शमा उसे लेकर मायके लोहिया नगर रसूलाबाद आ गई। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *