अधिवक्ताओ का एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचा
कानपुर, आज अधिवक्ताओ का एक प्रतिनिधिमंडल
पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचा जहां पर उपस्थित ए डी सी पी अमिता सिंह को प्रार्थना पत्र देते हुए पं रवीन्द शर्मा पूर्व अध्यक्ष लॉयर्स एसोसिएशन ने बताया कि युवा अधिवक्ता श्रीवर्धन ने अपनी शादी व तिलक हेतु रुद्र शुभकामना सोसाइटी अमिलिहा चौबेपुर का कम्युनिटी हाल पैसा देकर बुक कराया था किंतु वहीं के संजय सिंह अखिल श्रीवास्तव मनोज गुप्ता रणजीत सिंहा सचिन मिश्रा ने यह जानने पर कि प्रार्थी चमार जाति का है चमारों का कार्यक्रम नहीं होगा कहकर ताला डाल दिया। वर्धन के पिता द्वारा ताला खोलने की कहने पर धमकाया गया और कहा गया यहां चमारों का कार्यक्रम नहीं होगा। ये संविधान विरोधी कार्य होने और समाज में भेदभाव उत्पन्न करने के साथ ही संविधान की मूल भावना के विपरीत होने के साथ गंभीर अपराध है।
प्रार्थना पत्र प्राप्त कर ए डी सी पी अमिता सिंह ने तत्काल ए सी पी बिल्हौर को फोनकर थाना चौबेपुर में रिपोर्ट दर्ज करा कार्यक्रम हेतु ताला खुलवाने का आदेश किया ।प्रमुख रूप से राम बहल विद्यार्थी नरेंद्र यादव अरविंद दीक्षित बी एल गुप्ता संजीव कपूर तौहीद रियाजुरहमान मो सैफ आयुष अग्रवाल कुलदीप श्रीवास्तव गर्वित सूरज शिवम गंगवार आदि रहे।
