कानपुर
पास्टर्स एसोसिएशन ने क्रिसमस के अवसर पर प्रशासनिक सहयोग और सुरक्षा के लिए की मांग
कानपुर नगर पुलिस आयुक्त कार्यालय पर आज पास्टर्स एसोसिएशन से जुड़े सदस्यों ने आज एक ज्ञापन के माध्यम से कानपुर के विभिन्न चर्चों में यीशू मसीह की आराधाना के पर्व क्रिसमस के आगामी आयोजन पर प्रशासनिक सहयोग और मसीह समाज की सुरक्षा के लिए मांग करी । पास्टर्स एसोसिएशन के महासचिव पादरी जितेंद्र सिंह ने बताया कि आगामी 25 दिसंबर को क्रिसमस का त्योहार पूरे विश्व में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा, मसीह समाज हमेशा से अपनी प्रार्थनाओं के माध्यम से शांति का संदेश देता आ रहा है । प्रत्येक रविवार व सप्ताह के मध्य में भी उपवास और प्रार्थनाओं के रूप में प्रभु यीशु मसीह के जन्म दिवस के रूप में क्रिसमस का त्योहार मनाया जाता है और शहर के सभी चर्चा में है। दिसम्बर माह में पूरे महीने अलग-अलग दिनों में क्रिसमस कार्यक्रमों एवं कैन्डिल लाइट सर्विस कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, इसके साथ ही कैरल्स अपने-अपने चर्चा के सदस्यों के घरों में जाकर 10 दिसम्बर से लेकर 24 दिसम्बर तक सांय 05:00 बजे रात्रि 01:00 बजे तक प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिन की बधाई देते है और 25 दिसम्बर को सुबह 09:00 बजे से 12:00 बजे तक प्रत्येक चर्चा में आराधना सभा का आयोजन करते है । इसीके चलते उन्होंने पास्टर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ मिल कर पूरे मसीह समाज के लिए सुरक्षा की मांग की आवाज उठाई है ।
इसके साथ ही आगामी 19 दिसम्बर को सुबह 11:00 बजे से मोतीझील के तुलसी उपवन से क्राइस्ट चर्च इण्टर कालेज, बडे चौराहे तक क्रिसमस शांति रैली का भी आयोजन किया जाएगा । जिसमें मसीह समाज के लोग एकजुट हो कर प्रभु यीशु के गुणगान करते हुए साथ में रहेंगे ।
कानपुर शहर के सभी चर्चा में हम सब मसीह समाज के लोग शान्ति के साथ क्रिसमस पर्व को मना सके, इसलिये वह सभी थाना क्षेत्रों में उनकी सुरक्षा की माँग करते है । ताकि प्रभु यीशु मसीह के जन्म दिवस क्रिसमस पर्व को मनाने में कोई व्यवधान न हो ।
प्रतिनिधिमण्डल में पास्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पादरी संजय आल्विल, महासचिव पादरी जितेन्द्र सिंह, फादर ए.के. एन्टोनी, पादरी ए.बी. सिंह, पादरी अनिल गिलबर्ट, पादरी विल्सन विक्टर, पादरी सैमसन मसीह, आदि विभन्न चर्चों के पादरी व प्रमुख सदस्यगण उपस्थित रहे ।
