कानपुर
उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद कानपुर मण्डल का एक दिवसीय धरना, प्रधानाचार्य परिषद के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन संयुक्त शिक्षा निदेशक को सौंपा
संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय जी आई सी में प्रधानाचार्यों ने अपनी 18 सूत्रीय लम्बित मांगों को लेकर आज एक दिवसीय धरना देते हुए मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को सम्बोधित एक ज्ञापन संयुक्त शिक्षा निदेशक को सौंपा ।
उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के प्रदेश महामंत्री डॉ संदीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि उनकी 18 सूत्रीय मांगों में प्रमुख रूप से प्रधानाचार्यो को त्रिस्तरीय वेतनमान है ।
वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ गिरीश चन्द्र मिश्र ने कहा कि यदि हमारी मांगे नहीं मानी गयी तो प्रदेश स्तर पर संघर्ष किया जायेगा ।
धरने में मुख्य रुप से श्री राजेश अग्निहोत्री, डा संदीप चतुर्वेदी, डा गिरीश कुमार मिश्र, डा मनप्रीत सिंह, श्री नन्द किशोर मिश्र, श्री धर्मेन्द्र अवस्थी, डा सौरभ भट्ट आदि उपस्थित रहे।
