निर्बल समाज के लोगो को राष्ट्र की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कानपुर में अनुसूचित जाती कल्याण महासमिति 29 अगस्त को राज्य स्तरीय सम्मलेन आयोजित करने जा रही है ।सम्मलेन के बारे में जानकारी देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि शंकर हवेलकर ने बताया कि यूपी सरकार से वंचित समाज के अधिकारों की मांग की जायेगी ।उन्होंने बताया की इस समेल्लन में उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य को भी आमंत्रित किया गया है । और उनके साथ ही कानपुर के सांसद और विधायकों को भी आमंत्रित किया गया है ।
समेल्लन के माध्यम से मांग की जायेगी की जो जातिया बांस के काम करके अपना जीवन यापन करती है । उनके प्रोत्साहन के लिए केंद्र व राज्य में अलग से बाँसकार आयोग का गठन किया जाय । उनका कहना है की पूरे प्रदेश में बहुत ऐसे लोग है जिनके पास अपना घर नहीं है।वो सड़को पर निवास करते है । उनको निशुल्क आवास भूमि व कृषि के लिए अलग से भूमि उपलब्ध कराइ जाय ।
