कानपुर
रायपुर राखी मंडी में लगी भीषण आग
कबाड़ के गोदाम में लगी आग ने विकराल रूप ले लिया।आग लगने से अफरा तफरी मच गई और दहशत में लोग घरों से समान लेकर बेतहाशा भागते नजर आए।कुछ ही देर में लाखों का माल जल कर खाक हो गया।सूचना को अमल में लाते हुए मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा के दिशा निर्देश पर कर्नल गंज व लाटूश रोड फायर स्टेशन से दमकल गाडियां मौके पर पहुचीं।आग की विकरालता को देखते हुए मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा ने शहर के अलग अलग फायर स्टेशनों से दमकल गाडियां बुलाई गई थी।लगभग 10 दमकल गाड़ियों की मदद से फायर कर्मियों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए आग पर काबू पाया।आग को पूरी तरह बुझा दिया गया है।मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि कोई जनहानि नही हुई है।
