कानपुर

 

शनिवार को निजी कार्यकर्ता में कानपुर पहुंचे शिवपाल यादव ने वन नेशन वन इलेक्शन पर बोलते हुए कहा कि, हम लोग इसके विरोध में हैं। उन्होंने कहा वन नेशन वन इलेक्शन से तमाम बढ़ाएं आएंगी। उन्होंने कहा अगर सरकारें काम करना चाहे तो कोई भी विकास कार्य कभी नहीं रुक सकता है। शिवपाल यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि, उपचुनाव में बीजेपी ने बेईमानी की, पुलिस प्रशासन का प्रयोग किया और लोंगो को मतदान करने से रोका गया। उन्होंने सीसामऊ सीट पर जीत के लिए शहर की जनता का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि, इंडिया गठबंधन के कारण बीजेपी घबराई हुई है। उन्होंने कहा कि 2027 में इंडिया गठबंधन के साथ चुनाव लड़ेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *