शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के मिशन में जुड़ेंगे

अराजक यातायात जाम, गंदगी व अतिक्रमण से बेहाल शहर की तस्वीर बदलने की कवायद फिर से शुरू हुई है। मंडलायुक्त की पहल पर भारतीय प्रबंधन संस्थान इंदौर के साथ आज एक अनुबंध हुआ। इसमें स्मार्ट सिटी लिमिटेड, कानपुर विकास प्राधिकरण व पुलिस कमिश्नरेट के अफसरों ने हिस्सा लिया। 3 साल के इस अनुबंध के तहत यह सब मिलकर स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के मिशन में जुड़ेंगे।
आईआईएम इंदौर अयोध्या के बाद अब कानपुर को स्वच्छ व जाम मुक्त करने का खाका बनाया बनाएगा। इंदौर की तरह शहर का भी स्वच्छता मॉडल तैयार होगा। शहर को पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने की योजना है। औद्योगिक हब के रूप में राष्ट्रीय क्षितिज पर भी बेहतर तस्वीर रखी जाएगी। इसके लिए आईआई एम के निर्देशक प्रोफ़ेसर हिमांशु राय के साथ मंडलायुक्त स्मार्ट सिटी के चेयरमैन व केडीए अध्यक्ष डॉ राजशेखर और पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने अनुबंध पर हस्ताक्षर किए। यह करार कानपुर स्मार्ट सिटी मुख्यालय भवन मोतीझील में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *