जर्जर मकानों को चिन्हित कर करवाएं खाली

कानपुर। गुरुवार सुबह थाना बेकनगंज क्षेत्र में हुई छत गिरने की घटना को पुलिस आयुक्त ने गंभीरता से लिया है। इस घटना में 3 लोगों की मृत्यु और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के संबंध में पुलिस आयुक्त असीम अरुण ने नगर आयुक्त को पुलिस कमिश्नरेट के सभी थाना क्षेत्रों में स्थित जर्जर मकानों एवं भवनों को चिन्हित करके उन्हें खाली करवाने के संबंध में पत्र लिखा है। पुलिस आयुक्त ने पत्र में लिखा है कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए ऐसे भवनों को समय रहते खाली करा लिया जाना बेहद आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *