दिनांक 24 दिसंबर 2024
*समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर 26 दिसंबर 2024 से 25 जनवरी 2025 तक पीडीए पर परिचर्चा सेमिनार 78 वार्डों में प्रत्येक सेक्टर में आयोजित करेगी*
*हाजी फजल महमूद*
कानपुर मंगलवार समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर के प्रमुख जोन प्रभारियों तथा पीडीए
मिशन की सर्वेक्षण टीम की एक आवश्यक बैठक सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद की अध्यक्षता में सपा कार्यालय 7 नवीन मार्केट में शाम 4:00 बजे आरंभ हुई
जिसका संचालन महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिंटू ने किया
बैठक को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर 26 दिसंबर 2024 से 25 जनवरी 2025 तक महानगर के 78 वार्डों में प्रत्येक सेक्टर स्तर तक पीडीए पर परिचर्चा सेमिनार आयोजित करेगी जिसमें डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की नीतियों कार्यक्रमों तथा संविधान में दिए बिंदुओं तथा शोषित पीड़ित दलित पिछड़ों अल्पसंख्यकों के हितों के संरक्षण पर विशेष चर्चा होगी और उसकी आकंलन रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री अखिलेश यादव जी को सौंपी जाएगी
महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने अपने संबोधन में आगे कहा की महंगाई बढ़ती जा रही है अरहर की दाल लहसुन आलू टमाटर तथा आटा मुंग की दाल कडुआ तेल चावल के दामों में मूल्य वृद्धि से जनता परेशान है दूसरी ओर धनिया हल्दी मिर्चा जीरा लौंग सौफ गरम मसाला के दामों में वृद्धि से जनता की जेब कट रही है क्योंकि एक तो महंगाई तथा दूसरी ओर जीएसटी की बढती दरों से व्यापारियों का उत्पीड़न से जनता के हितों पर चोट हो रही है
महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने आगे कहा कि दबाओ में मूल्य वृद्धि नकली दबाओ से मरीजों के परिवारों का सुखचैन सरकार छीन रही है जिसके कारण मरीजों को इलाज कराना महंगा होता जा रहा है
सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने आगे कहा कि पीडीए मिशन के यह सेमिनार में छात्रों युवाओं और अधिवक्ताओं शिक्षकों कामगारों तथा श्रमिकों की टीम व्यापक स्तर पर शामिल होकर पर परिचर्चा में भाग लेगी।।
कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद, प्रदेश सचिव के के शुक्ला,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू, शबाब अबरार,नंदलाल जयसवाल,आंनद शुक्ला,हाजी अयूब आलम,सत्यनारायण गहरवार,रजत मिश्रा,फखरे आलम,दीपक खोटे,अरमान खान,अर्पित त्रिवेदी,शादाब आलम,अनूप यादव,रमेश यादव,सुलेखा यादव,अनीता वर्मा,रेखा यादव,सौरभ सिंह,इशरत इराकी आदि लोग मौजूद रहे। ।
