कानपुर नगर
कानपुर के सभी चर्चों में क्रिसमस की धूम, हर्षोल्लास के साथ शांति का दिया संदेश
आज 25 दिसंबर के दिन पूरी दुनिया के साथ कानपुर के चर्चों में भी क्रिसमस का त्योहार बड़ी धूम धाम के साथ मनाया जा रहा है । कानपुर के चर्चों में रात बारह बजे से ही कैथलिक समुदाय की फैमिली ने प्रभु यीशु के जन्म दिवस के अवसर पर उनका स्वागत कोरस गीत गा कर किया । चर्चों के पादरियों ने प्रभु यीशु के संदेश पढ़ते हुए सभी भक्तों को उनके बताए शांति और प्रेम के मार्ग पर चलने की नसीहत दी।
आज सुबह से ही गिरजाघरों में प्रभु यीशु की वंदना करने के लिए ईसाई श्रद्धालु गिरजाघरों में पहुंचने लगे । सिविल लाइंस स्थित सुप्रसिद्ध मेथडिस्ट चर्च में आर्यनगर विधायक अमिताभ बाजपेई में पहुंच कर वहां आए सभी लोगों के साथ खुशियां बांटी और प्रभु यीशु के बताए शांति मार्ग पर चलने का संदेश दिया ।
गिरजाघर पहुंचे भक्तों ने बताया कि प्रभु यीशु के जन्म का दिन हम सभी के लिए खास है आज के दिन हम सभी एक दूसरे को केक खिला कर बधाइयां देते है और प्रभु यीशु के जन्म को धूमधाम से मनाते है । आज के दिन पूरे गिरजाघर को रंगीन लाइटों और तरह तरह के फूलों से सजाया जाता है । रात से ही विशेष प्रेयर सभाओं का आयोजन शुरू हो जाता है और आने वाले नए साल के दिन तक हम लोग प्रार्थना सभाओं और मंगल गीतों का आयोजन करते रहते है ।
