#कानपुर

 

 

*श्री श्याम बिहारी कृपा मण्डल अपना षष्ठम श्री श्याम महोत्सव मना रहा है, प्रेसवार्ता कर दी जानकारी*

 

 

 

कानपुर लाज में आयोजित पत्रकार वार्ता में संस्था के संस्थापक राम जी गुप्ता, नीरज ओमर, मीडिया संयोजक ज्ञानेन्द्र विश्नोई व मीडिया प्रभारी यश ओम ने बताया कि श्री श्याम बिहारी जी कृपा मण्डल कानपुर दो दिवसीय श्याम महोत्सव का आयोजन करने जा रहा है ।

 

आयोजन के प्रथम दिवस 27 दिसम्बर 2024 को श्याम निशान ध्वज यात्रा का आयोजन होगा जोकि दोपहर 2 बजे से निकली जाएगी इस यात्रा में श्याम बाबा के तीन सौ एक भक्त निशान धज ले कर चलेंगे । निशान यात्रा का विशेष आकर्षण मुम्बई का लोकप्रिय पी.एस.एम. बैण्ड का सोलह सदस्य दल आ रहा है यह बैंड महाराष्ट्र में बड़े धार्मिक आयोजनों में बजाया जाता है कानपुर में इस तरह का बैण्ड प्रथम बार आ रहा है जिसमें कि श्री गणेश जी, राम दरबार स्याम बाबा की व बिहारी जी की झाँकी भी रहेगी। पूरे निशान यात्रा मार्ग में श्याम प्रभू का गुणगान करने हुये भक्त चलेंगे। यात्रा का विश्राम फील खाना श्याम मन्दिर में होगा । इसके अलावा मुख्य उत्सव नव वर्ष की पूर्व संध्या 29 दिसम्बर 2024 रविवार को गीतांजली लॉन मॉल रोड पर होगा जहां श्याम प्रभू का आलौकिक श्रृंगार कलकत्ता से आये विशेष फूलों के द्वारा किया जायेगा अखण्ड जोत प्रजलित कर बाबा को छप्पन भोग अर्पित कर श्रृंगार दर्शन होंगे । तत्पश्चात् भक्ति रस की गंगा बरेली से अंजली द्विवेदी, इंदौर से शिवम रावल, अलवर से विकास अग्रवाल, कोमल तिवारी, कुमार श्रृवण, अराधना शुक्ला आदि सुप्रसिद्ध भजन गायक अपने मनमोहक भजनों से बाबा के भक्तों को सराबोर करेंगे ।

श्री श्याम महोत्सव में श्याम बाबा को इन्त्र बर्सा कर रसिक जन रिझायेंगे। वहीं गजरा व धमाल मस्ति के साथ श्याम बाबा को अपनी पुष्पांजलि अर्पण करके छप्पन भोग प्रसाद के भी दर्षन होंगे। महाउत्सव का समापन श्याम प्रभू की महाआरती के साथ किया जायेगा। भक्तों के लिये श्याम रसोई के द्वारा बाबा का प्रसाद का वितरण भी किया जाएगा ।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *