कानपुर 28 दिसंबर
*कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे 117वीं “मन की बात” का संबोधन, भाजपा बूथ स्तर तक करेगी आयोजन*
भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के मन की बात प्रभारी अनूप अवस्थी ने जानकारी दी है कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 29 दिसंबर 2024 को सुबह 11 बजे 117वीं “मन की बात” के कार्यक्रम में देशवासियों को संबोधित करेंगे। इस ऐतिहासिक आयोजन को क्षेत्र के सभी 20845 बूथों पर सुनने की व्यापक तैयारियां की गई हैं।
भाजपा के वरिष्ठ नेता, सांसद, विधायक, विधान परिषद सदस्य, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, पार्षद और सभी पार्टी पदाधिकारी अपने-अपने बूथों पर बूथ समिति के सदस्यों के साथ “मन की बात” सुनेंगे।
भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने बताया कि इस कार्यक्रम को हर बूथ तक पहुंचाने के लिए सभी जिलाध्यक्षों को निर्देशित किया गया है। कानपुर जिले में भाजपा के जिला अध्यक्ष दीपू पांडे, वरिष्ठ नेता शिवराम सिंह, दिनेश कुशवाहा, और मनोज शुक्ला ने हर बूथ पर कार्यक्रम को सुनने की व्यवस्था सुनिश्चित की है।
इसके साथ ही सभी जिलों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर सक्रियता दिखाते हुए स्थानीय लोगों को भी इस आयोजन में शामिल होने के लिए प्रेरित किया है।
“मन की बात” कार्यक्रम न केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों को जनता तक पहुंचाने का माध्यम है, बल्कि पार्टी और जनता के बीच संवाद का एक सशक्त मंच भी है। बूथ स्तर पर इसे सुनने का आयोजन कार्यकर्ताओं को जोड़ने और जनता के साथ सीधे संवाद स्थापित करने का एक प्रयास है।
अनूप अवस्थी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का यह प्रयास प्रधानमंत्री के संदेश को हर घर तक पहुंचाने और पार्टी के प्रति जनता के विश्वास को और मजबूत करने का काम करेगा ।
