कानपुर शहर को यूँही नही गंगा- जमुनी तहजीब का शहर बोला जाता हैं क्योकि यह शहर अपने मे सभी धर्मों को सँजोये बैठा है ।
पिछले 40 वर्षों से शहर से लेकर अन्य प्रदेशों के मन्दिरो में भगवानो की पोशाक तैयार करते चले आ रहे मो.सलीम खान इन दिनों श्रीकृष्ण जम्माष्टमी के लिए राधा-कृष्ण की पोशाके तैयार करने में दिनों-रात जुटे है।
शहर के शिवालय बाजार में मो.सलीम खान पिछले 40 वर्षों ने नई-नई डिजाइनों और अपने हाथों से कढ़ाई कर भगवान के वस्त्र तैयार कर रहे है ।
वही इस दुकान के मालिक सौरभ बताते है कि हमारे बाबा के समय से सलीम खान वस्त्र तैयार कर रहे है और इनके हाथों के तैयार वस्त्र दूर -दूर से लोग लेने आते है।
सलीम खान ने कहा कि हमारे लिए धर्म से ज्यादा कर्म जरूरी है और अब हमने राधा,कृष्ण की प्रतिमाओं के साथ राम दरबार की पोशाक तैयार करते है ।
2021-08-28
