विधिक सहायता कैंप के माध्यम से वृद्ध, महिला, दिव्यांग, विधवा, और असहाय लोगों को निशुल्क विधिक जानकारी दी गई

 

 

 

कानपुर, विधिक प्रकोष्ठ, आम आदमी पार्टी कानपुर नगर, के तत्वाधान में नि:शुल्क विधिक सहायता कैंप के माध्यम से वृद्ध, महिला, दिव्यांग, विधवा, और असहाय लोगों को निशुल्क विधिक जानकारी दी गई एवं साइबर ठगों के द्वारा आम आदमी को “डिजिटल अरेस्ट” करके उनकी मेहनत की कमाई को लूटने से बचाने के लिए जागरूकता अभियान का आयोजन आज सुबह 11:00 से 12:00 बजे तक स्थान गोविंद नगर 13 ब्लॉक सब्जी मंडी गोविंदनगर में किया गया जिसमें सैकड़ो व्यक्तियों द्वारा उक्त कार्यक्रम में आकर विधिक जानकारी ली गई एवं “डिजिटल अरेस्ट” के बारे में मुख्य जानकारी प्राप्त की और भविष्य में किसी प्रकार से अनजान मोबाइल नंबर के द्वारा में दिखाकर अथवा प्रलोभन देकर साइबर ठगों की बातों में न फंसने की कसम खाई तथा 1930 शिकायत करनी है, उक्त निशुल्क विधिक सहायता एवं “डिजिटल अरेस्ट” जागरूकता अभियान को सफल बनाने में आम आदमी पार्टी के कानपुर नगर प्रभारी अशुतोष सेंगर नगर अध्यक्ष अनुज शुक्ला के मार्गदर्शन में विधिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एडवोकेट सुधीर कुमार शर्मा, एडवोकेट अश्वनी कुमार, कृष्ण कुमार सिंह चकित, देवेश शुक्ला, राजेंद्र मोबाइल, सतीश चंद्र ,आशीष कुमार जैन, सुधीर कुमार सिंह, मनिंदर सिंह, अरुण अरोरा, आदि ने उक्त आयोजन को सफल बनाने में अपना योगदान दिया,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *