पनकी नहर में एक अज्ञात युवक का शव नग्न अवस्था में नहर में तैरते हुए मिला

कानपुर। पनकी नहर में एक अज्ञात युवक का शव नग्न अवस्था में नहर में तैरते हुए मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पनकी पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

पनकी थाना क्षेत्र के नहर में लोहे की पुलिया के पर कई जानवरों के शव के साथ एक युवक का शव भी राहगीरों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। युवक का शव नहर से बाहर निकाला गया तो शव के दाहिने हाथ में राखी बंधी हुई थी। इससे अनुमान लगाया गया की शव बीते रक्षा बंधन के बाद का है। शव कई दिनों पुराना होने और शरीर पर कोई कपड़ा नहीं होने के चलते शिनाख नहीं हो सकी है। वहीं राहगीरों में चर्चा चलती रही कि युवक की हत्या करके शव को नहर में फेंक दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *