कानपुर

 

थाना चकेरी क्षेत्र के अहिरवां चौकी क्षेत्रान्तर्गत पुराना एयरपोर्ट गेट के पास हर्ष कुमार विश्वकर्मा पुत्र स्वर्गीय बलदेव प्रसाद निवासी यादव नगर अहिरवां थाना चकेरी उम्र 27 वर्ष अपनी पान की दुकान पर बैठे थे। समय करीब 9:30 बजे रात्रि ईशु यादव पुत्र पप्पू यादव निवासी यादव नगर अहिरवां द्वारा पान की दुकान पर लगे कांच पर प्रहार किया गया, जिससे कांच का टुकड़ा दुकानदार हर्ष कुमार विश्वकर्मा के गले में जाकर लगा। जिसकी इलाज के दौरान हैलेट में मृत्यु हो गई है। इस सूचना पर उच्चाधिकारियों द्वारा मौके पर पहुँचकर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। तहरीर प्राप्त कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है, अभियुक्त की तलाश कि जा रही है। प्रकरण में अन्य आवश्यक कार्रवाई के सम्बन्ध में अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्री मनोज कुमार पाण्डेय महोदय की बाइट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *