चार साहिबजादे नाटक का मंचन
डॉ विजयलक्ष्मी ने पुरस्कार वितरण किया एवं अंजू खन्ना ने कलाकारों का उत्साह वर्धन किया
कानपुर, राधा कृष्ण मंदिर ट्रस्ट में चार साहिबजादे नाटक का आयोजन हुआ जिसमें गुरु गोविंद सिंह के चारों पुत्रों के बलिदानों को बड़े मार्मिक तरीके से कला कुंज ग्रुप की तरफ से प्रस्तुत किया गया।सर्वप्रथम ईशान पांडे ने गणेश वंदना से इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया।तत्पश्चात पूजा पांडे ने भारतीय इतिहास को बड़े ही रोचक तरीके से दर्शकों के सामने प्रस्तुत किया।नाटक की प्रस्तुति इतने ही मार्मिक ढंग से हुई कि वहां पर बैठे हुए सारे दर्शक दीर्घा के लोगों की आंखें नम हो गई.. कार्यक्रम का निर्देशन डॉक्टर राखी बाजपेई जो की कला कुंज की संस्थापिका भी हैं के निर्देशन में हुआ डॉ विजयलक्ष्मी ने पुरस्कार वितरण किया एवं अंजू खन्ना ने कलाकारों का उत्साह वर्धन किया। डॉ प्रियंका सिंह कार्यक्रम के संचालन में विशेष भूमिका निभाई ।कार्यक्रम के संयोजन में खुशबू दुबे,निधि दुबे जी एवं सलोनी ने कार्यक्रम के संचालन में विशेष भूमिका निभाई गुरु तेग बहादुर सिंह की भूमिका अविरल वाजपेई ने सहजादों की भूमिका के रूप में, एग्रिका सिंह विशेष पांडे ने.. बादशाह की भूमिका वंशिका टिल्लू मनाली एवं मनन टिल्लू मनाली ने निभाई।ईशान पांडे ने बेगम की भूमिका निभाई, एवं अथर्व चतुर्वेदी ने अपनी दमदार भूमिका से दर्शकों को मंत्र मुक्त कर दिया ।
