महिला ने अपने पति के खिलाफ तहरीर दी

कानपुर। समाधान दिवस के मौके पर कल्याणपुर थाने में अपने दो मासूम बच्चों के साथ पहुंची महिला ने अपने पति के खिलाफ तहरीर दी और दिल्ली अपने मायके जाने की जिद्द करने लगी। जिस पर पुलिस ने पीड़ित महिला सुनीता त्रिवेदी के पति को बुलवाया और दोनों की बातें सुनी। पत्नी का आरोप था कि पति उसे अपने साथ नहीं रखते हैं। पति ने आरोप लगाया कि वह ज्यादा खाना खाता है। लेकिन पत्नी उन्हें खाना बनाकर नहीं देती हैं। आपसी घरेलू विवाद की बात मानकर तीन नंबर चौकी प्रभारी गणेश तिवारी ने दोनों को समझा-बुझाकर वापस पति के साथ घर भेज दिया। वही पति ने भी पत्नी का पूरी तरह से ख्याल रखने का पुलिस को आश्वासन दिया है। पुलिस की सूझबूझ से एक और घर उजड़ने से बच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *