कानपुर-हाल ही में जो स्थिति अफगानिस्तान में उत्पन्न हुई है इससे हम सभी वाक़िफ़ हैं।तालिबान ने अपना कंट्रोल लेते हुए कई बड़ेफ़ैसले लिए जिन्मे दूसरे देशों से आयात और निर्यात सम्बंधित फ़ैसले लिए गये। तालिबान के द्वारा आयात और निर्यात सम्बंधित फ़ैसलेइस जन्माष्टमी आपकी जेब पर कितना असर डालेंगे आइए जानते हैं।
आपको बता दे कि अफगानिस्तान बहुत भारी मात्रा में अंजीर, छुआरा, काबुली बादाम भारत वह अन्य देशों को निर्यात करता था के द्वारा लिए गए फ़ैसलों में से एक फ़ैसला यह है कि वह भारत में ड्राई फ़्रूट्स का निर्यात नहीं करेंगे.ड्राई फ़्रूट्स एसोसिएशन ओफ़ इंडियाके अनुसार भारत में प्रति वर्ष क़रीबन 36000 टन ड्राई फ़्रूट्स अफगानिस्तान से मँगाया जाता है जिसपर की अब तालिबानी ने रोक लगादी है और इसी के चलते ड्राई फ़्रूट्स के दामों में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिला है।
कानपुर के नयागंज बाज़ार के व्यापारी राम कुमार मिश्रा ने बताया कि जहां हर साल त्योहार के दौरान रोज़ाना एक दो बोरी माखने बिकज़ाया करते थे वहीं अब हफ़्ते भर में भी इतना माल नहीं बिक पारहा।उन्होंने यह भी बताया की अफगानिस्तान से निर्यात बंद होने के बादसभी ड्राई फ़्रूट्स के दामों में क़रीबन 15-20 प्रतिशत बढ़ौतरी हुई है।
ड्राई फ़्रूट्स के दामों में बढ़ौतरी:
पहले अब
बादाम- 700/kg 1000/kg
छुआरा- 60/kg. 220/kg
पिस्ता- 1200/kg. 1600/kg
अंजीर- 650/kg. 1000/kg
मुनक्का- 250/kg. 550/kg
