29 अगस्त को 130 हिंदू व 10 मुस्लिम जोड़ों का वैवाहिक कार्यक्रम होगा आयोजित

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 29 अगस्त को 130 हिंदू व 10 मुस्लिम जोड़ों का वैवाहिक कार्यक्रम होगा आयोजित
कानपुर देहात 28 अगस्त 2021
जनपद में समाज कल्याण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 29 अगस्त को 130 हिंदू समुदाय व 10 मुस्लिम समुदाय के कुल 140 जोड़ों का उनके अपने-अपने रीति रिवाज के अनुसार संबंधित तहसील क्षेत्र में चिन्हित किए गए वैवाहिक जोड़ो को चिन्हित स्थलों पर वैवाहिक आयोजन होगे।
जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के आयोजन को सफल बनाने के लिए अकबरपुर तहसील के ईको पार्क माती में अधिशासी अधिकारी अकबरपुर को आयोजक बनाते हुए अकबरपुर उप जिलाधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है इसमें कुल 32 जोड़े का विवाह होगा। इसी क्रम में भोगनीपुर में बैंक्विट हॉल नगर पालिका परिषद पुखरायां में अधिशासी अधिकारी अमरौधा को आयोजक, उप जिलाधिकारी भोगनीपुर को नोडल अधिकारी बनाया गया है जिसमें कुल 31 जोड़े है। इसी क्रम में डेरापुर में देवी सहाय इंटर कॉलेज मे अधिशासी अधिकारी डेरापुर को आयोजक उप जिलाधिकारी डेरापुर को नोडल अधिकारी इसमें 24 जोडे़ है। रसूलाबाद के स्नेहलता गुप्ता डिग्री कॉलेज में खंड विकास अधिकारी रसूलाबाद को आयोजक व उप जिलाधिकारी रसूलाबाद को नोडल अधिकारी नामित किया गया है इसमें 29 जोडे है। सिकन्दरा तहसील के अन्तर्गत संतोषी माता गेस्ट हाउस में अधिशाषी अधिकारी सिकन्दारा के आयोजन में व नोडल उप जिलाधिकारी सिकन्दरा है जिसमें 24 जोडे का विवाह सम्पन्न होगा। यही नहीं अकबरपुर में जिला विकास अधिकारी, भोगनीपुर में प्रभागीय वन अधिकारी, डेरापुर में जिला पंचायत राज अधिकारी, रसूलाबाद में उपनिदेशक कृषि, सिकंदरा में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को सुपर नोडल अधिकारी नामित करते हुए आयोजन को सफल बनाने की तैयारी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *