कानपुर किदवई नगर थाना क्षेत्र अन्तर्गत गोवर्धन पुरवा में धर्म परिवर्तन कराने के प्रयास का मामला सामने आया है।सफेद कालोनी के दूसरे समुदाय के युवक ने नाम पता बदल कर छात्रा को प्रेमजाल फंसा लिया।इस बात की जानकारी जब छात्रा के भाई को हुई तो उसने विरोध जताते हुए जब अजहर के घर पहुचा तो उसने लड़कीं को घरवालो के सामने उठा ले जाने की धमकी दी जिसके बाद पीडित ने आरोपी युवक के खिलाफ किदवई नगर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया।वंही पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।एडीसीपी आनद प्रकाश तिवारी ने बताया की मामले में शिकायत पत्र मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया ।
2021-08-28
