महापौर श्रीमती प्रमिला पाण्डेय एवं नगर आयुक्त श्री शिवशरणप्पा जी ०एन० के निर्देशानुसार आज दिनांक 28.8.2021को नगर निगम कानपुर के समस्त छः जोनों में अवैध पार्किंग को बंद कराने का अभियान सफलतापूर्वक चलाया गया।जोन 5 में उक्त अभियान का नेतृत्व श्री अरविन्द राय,अपर नगर आयुक्त द्वारा किया गया जबकि अन्य जोनों में जोनल अधिकारियों एवं कर अधीक्षकों द्वारा अवैध पार्किंग बंद कराते हुए पुलिस एवं सम्बंधित संस्थाओं को भी सूचित किया गया।

2021-08-28
