व्यापारियों का जनादेश मुख्यमंत्री होंगे अखिलेश

28 अगस्त।आज समाजवादी व्यापार सभा कानपुर महानगर द्वारा कानपुर में व्यापारी कार्यकर्ता सम्मान सामारोह का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता व मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री अजय सूद (झांसी)मौजूद रहे।अध्यक्षता व्यापार सभा के कानपुर महानगर अध्यक्ष जीतेन्द्र जायसवाल की रही।कानपुर की सभी विधानसभाओं व बाज़ारों से 205 व्यापारियों ने सपा की सदस्यता ली और 65 व्यापारियों को पद भी सौंपा गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार में बढ़ते अपराध,इंसेक्टर राज,महँगाई से छोटे व्यापारी व उद्यमी बहुत परेशान हैं और सब अपनी मुक्ति का रास्ता सपा सरकार में ही ढूंढ रहे हैं।आज मौजूद सभी व्यापारियों ने अखिलेश यादव की सरकार बनवाने का संकल्प लिया।मुख्य वक्ता प्रदेश उपाध्यक्ष अजय सूद ने कहा की व्यापारी साथी हर विधानसभा में व्यापारियों, उनके परिजनों व कर्मचारियों का वोट बढ़वाने का काम करें और हर बाजार में सपा के लिए व्यापारी टोली बनाकर प्रचार करें।आने वाले चुनाव में प्रदेश का व्यापारी निर्णायक भूमिका निभाएगा।व्यापारी सपा सरकार बनवाने का संकल्प ले चुका है।कानपुर महानगर अध्यक्ष जीतेन्द्र जायसवाल ने कहा की कानपुर महानगर की सभी विधानसभाओं की हर बाजार में लगातार व्यापारी चौपालों का आयोजन कर भाजपा की पोल खोलने का काम किया जाएगा और व्यापारियों को सपा से जोड़ा जाएगा।जीतेन्द्र जायसवाल ने कहा की 15 सितंबर को कानपुर में मण्डल स्तर के सम्मेलन में सैकड़ों की तादाद में व्यापारी मौजूद रहेंगे।प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता,प्रदेश उपाध्यक्ष अजय सूद,जीतेन्द्र जायसवाल,पिंटू ठाकुर,दीपा यादव,मनोज चौरसिया, बंटी पांडे,रियाज़ अहमद राजू,बॉबी सिंह,राजेन्द्र कनौजिया,प्रदीप तिवारी,मो इरशाद,आमीन मंसूरी,अजय शुक्ला आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *