शिक्षकों से भदोही पहुंचने की अपील

समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय सम्मेलन में शिक्षकों से भदोही पहुंचने की अपील:कुलदीप यादव

कानपुर,समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय महासचिव कुलदीप यादव ने आज विभिन्न शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ कन्या स्कूल निराला नगर में बैठक कर भदोही में समाजवादी शिक्षक सभा के हो रहे हैं राष्ट्रीय सम्मेलन में ज्यादा से ज्यादा शिक्षकों के पहुंचने की अपील की यादव ने बताया की समाजवादी शिक्षक सभा के हो रहे इस ऐतिहासिक राष्ट्रीय सम्मेलन में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे सम्मेलन की अध्यक्षता शिक्षक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफेसर बी पांडे करेंगे सम्मेलन में माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव वित्तविहीन शिक्षकों की सेवा नियमावली बनाते हुए सम्मानजनक मानदेय 1 अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों व कर्मचारियों को पुरानी पेंशन देने एवं शिक्षा मित्रों को सहायक अध्यापक का दर्जा देने संबंधित मांगों को चुनावी घोषणा पत्र में शामिल करने तथा सरकार बनने पर उपरोक्त तीनों मांगों को पूरा करने का ऐलान करेंगे बैठक में समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय सचिव सुनील बाजपेयी, समाजवादी शिक्षक सभा कानपुर नगर के अध्यक्ष रंजीत सिंह यादव, शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह, अटेवा कानपुर महानगर के अध्यक्ष नीरज तिवारी,आदर्श माध्यमिक शिक्षक संघ के मंडल उपाध्यक्ष शशि बाजपेई समेत अतुल तिवारी, रमाकांत कटियार, महेश बाबू, अजय श्रीवास्तव आदि सैकड़ों शिक्षक मौजूद रहे कार्यक्रम में समाजवादी शिक्षक सभा के नगर अध्यक्ष द्वारा नगर महामंत्री पद पर श्री शशि बाजपेई,नगर सचिव अतुल तिवारी एवं नगर कार्यकारिणी सदस्य प्रशकंदन पचोरिया को मनोनीत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *