जनता की सुविधा, रोजगार सृजन, औद्योगिक स्वरूप फिर से लौटाएंगे नए मंडलायुक्त
कानपुर के नए मंडलायुक्त के विजयेंद्र पांडियन ने गुरूवार को अपना चार्ज संभाल लिया. आईएएस अधिकारी के विजयेंद्र पांडियन इसके पहले भी कानपुर में तैनात रह चुके हैं. कानपुर में तैनाती के दौरान के विजयेंद्र पांडियन केडीए उपाध्यक्ष के तौर पर काम कर चुके हैं, लिहाजा कानपुर की आबोहवा से वह काफी परिचित हैं.चार्ज संभालने के दौरान अपनी प्राथमिकताएं गिनाते हुए मंडलायुक्त के विजयेंद्र पांडियन ने कहा कि चूंकि यह शहर औद्योगिक नगरी के रूप मे विख्यात है, ऐसे में इस बात की पूरी कोशिश होगी कि यहां का पूरा गौरव वापस लौटाया जाए. उसी के अनुरूप योजनाएं बनायी जाएंगी. कानपुर को और बेहतर बनाने के साथ जनता केा सारी सुविधाएं मिलें, इसको लेकर भी उनका फोकस होगा.उन्होंने कहा कि अगर जनता को किसी बात की परेशानी होती है, तो वह उनसे संपर्क कर सकती है.इसके अलावा कानपुर में रोजगार सृजित करने पर उनका विशेष फोकस होगा. आने वाले समय में योजनाएं फलीभूत होते दिखाई देंगी.
