केवीए ने मनाया व्यापारी वार्षिक उत्सव

कानपुर व्यापारी एसोसिएशन के तत्वाधान में अध्यक्ष संजय टंडन के नेतृत्व में केडी पैलेस में अपना 11 वा वार्षिक उत्सव आयोजित किया गया जिसे संस्था के पदाधिकारियों द्वारा व्यापारी मिलन समारोह के रूप में मनाया राज्य मंत्री निरमा कटियार ने केवीए परिवार की प्रशंसा करते हुए कहा कि केवीए ने कोरोना काल में शहर के लिए ढाल बनने का काम किया है। जिसमें संजय टंडन का 10 साल का कुशल नेतृत्व रहा है। व्यापारियों और जनहित के कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर सहयोग दिया है। मुरारीलाल अग्रवाल ने कहा कि अध्यक्ष संजय टंडन के कुशल नेतृत्व में कोरोना काल में रसोई लंगर सेवा राशन वितरण जरूरतमंद निर्धन असहाय लोगों को भोजन की व्यवस्था कराई कोरोना काल में प्रशासन के अनुरोध पर पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम के तहत पूरे शहर में कोरोना जागरूकता सप्ताह के दौरान प्रचार प्रसार की होल्डिंग बाजारों में माइक सेट लगाकर लगातार जागरूकता के मैसेज प्रसारित किए गए कोरोना की जांच के लिए कैंप लगवाया गया सैनिटाइजर एवं मास्क का वितरण कार्यक्रम आयोजित किया निर्धन असहाय लोगों के लिए आई टेस्टिंग कैंप लगवाया गया संस्था द्वारा प्रत्येक वर्ष गुमटी नंबर 5 में भंडारा कार्यक्रम आयोजित किया एवं व्यापारियों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे यातायात जागरूकता के लिए संपूर्ण गुमटी नंबर 5 बाजार में यातायात नियमों का पालन करने और जागरूकता से संबंधित बोर्ड लगवाए।
उपरोक्त कार्यक्रम में कानपुर महानगर के प्रशासनिक अधिकारी राजनैतिक दलों के विधायक पूर्व विधायक व नगर अध्यक्ष सहित तमाम व्यापार मंडलों के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे उपरोक्त उपरोक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद सत्यदेव पचौरी विधायक अमिताभ बाजपेई, विधायक सुरेंद्र मैथानी, पूर्व विधायक सतीश निगम, राजेश सिंह, वरुण मिश्रा, सुरेश अवस्थी, जिला अध्यक्ष भाजपा सुनील बजाज, अप्पर पुलिस आयुक्त राहुल मिठास, सहायक पुलिस आयुक्त दिनेश शुक्ला, संजीव दीक्षित, सुबोध चोपड़ा, शैल शुक्ला, कमल उत्तम, अनूप तिवारी, प्रमुख उद्योगपति एवं समाजसेवी ओम प्रकाश डालमिया संस्था के संरक्षक विजय कपूर, गुलशन गांधी, पवन गोयल, समाजसेवी गुरदीप सिंह छाबड़ा चेयरमैन मुरारी लाल अग्रवाल संजय टंडन, पुष्पेंद्र जायसवाल रोमी अरोड़ा सरबजीत सिंह कपिल करमजीत सिंह गौरव बजाज रविंद्र सिंह एडवोकेट रंजीत सिंह बब्बू मीतू सागरी राजू चावला सरदार इंदरपाल सिंह महेंद्र सिंह खनूजा गुरचरण सिंह कालरा मनजीत सिंह सलूजा संजय भाटिया शिवम मल्होत्रा महेश केसवानी रवि जायसवाल सुमित मल्होत्रा श्याम गुप्ता अवधेश प्रताप सिंह शरद निगम आदि प्रमुख लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *