मुस्लिम डेमोक्रेटिक फ्रन्ट की बैठक सामुदायिक भवन संजय नगर में सम्पन्न हुई

कानपुर, मुस्लिम डेमोक्रेटिक फ्रन्ट की एक बैठक सी0टी0आई0 चौराहा गोविन्द नगर सामुदायिक भवन संजय नगर में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता फ्रन्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष शाकिर अली उस्मानी ने की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई, जिसमें संगठन का विस्तार पर विशेष रूप से चर्चा की गयी। इसके अलावा उ0प्र0 में व्याप्त जन समस्याओं जिनमें प्रमुख रूप से उ0प्र0 में पुलिस उत्पीड़न, प्रदेश भर में पुलिस विभाग एवं आबकारी विभाग की मिलीभगत से जहरीली शराब से अलीगढ़, आगरा, कानपुर देहात, फतेहपुर, इलाहाबाद, गोरखपुर, बाराबंकी सहित दो दर्जन जिलों में लगभग 250 लोगों से अधिक लोगों की मृत्यु हो चुकी है। बैठक में कोविड-19 की रोकथाम के नाम पर पुलिस द्वारा मास्क एवं हेलमेट के नाम पर जो चालान किया जा रहा है उससे गरीब एवं मध्यम वर्ग के लोगो का शोषण हो रहा है। बैठक में विभिन्न सामाजिक व राजनैतिक संगठनों ने निर्णय लिया है कि उ0प्र0 के 200) विधानसभा ने 11 सदस्यीय कमेटी बनाकर भाजपा को रोके जाने की रणनीति तय की गयी। यह कार्य प्रदेश में दो माह में पूरा कर लिया जायेगा।बैठक में प्रमुख रूप से जनता दल सेकुलर के प्रदेश अध्यक्ष बैकुण्ठनाथ, भारतीय स्वतन्त्र संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोने लाल गौतम, लोकतांत्रिक जनता दल के अध्यक्ष प्रदीप यादव, आर०पी० आई० के प्रदेश अध्यक्ष दयाशंकर सैनी, आम जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामराज भारती, संविधान सेना के राष्ट्रीय चेयरमैन राहुलन आम्बावडेकर मुस्लिम डेमोक्रेटिक फ्रन्ट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अब्दुल समीशाह, राष्ट्रपुत्र चौ0 रतीराम, इन्द्रपाल भारती, राष्ट्रीय महासचिव श्याम सोचकर शर्मा आदर्श लोकदल विकलॉग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बटेश्वर कुमार कमलापुरी, रेहान अहमद, दिलीप बागी रियाजुद्दीन,के० सा० “आदि लोग प्रमुख थे। बैठक का संचालन राष्ट्रीय महासचिव मनोज बाल्मीकि ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *