*पुलिस सभागार में साइबर जागरूकता पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन*
*कानपुर: आज दिनांक 24.01.202 को पुलिस कार्यालय स्थित सभागार कक्ष में साइबर अपराध से संबंधित जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमान् अपर पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) श्री विपिन कुमार मिश्रा ने की। इस अवसर पर एसबीआई मेन ब्रांच, कानपुर के चीफ मैनेजर श्री अमित कुमार एवं मैनेजर श्री जितेंद्र सिंह ने पुलिस कर्मियों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक कराया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से साइबर अपराध के बढ़ते मामलों, इनके प्रभाव और इनसे बचने के उपायों को रोचक और प्रभावी तरीके से समझाया गया। कार्यक्रम में साइबर अपराध जैसे फिशिंग, फर्जी फोन कॉल, ओटीपी धोखाधड़ी और बैंकिंग से जुड़े अन्य अपराधों के बारे में चर्चा की गई। नाटक के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि सतर्कता और सही जानकारी से साइबर अपराधों से बचा जा सकता है।*
