कानपुर

 

कानपुर के स्वरूप नगर क्षेत्र में चला महापौर का बुलडोजर एक्शन

 

कानपुर कमिश्नरेट के मध्य जोन के स्वरूप नगर में महापौर प्रमिला पाण्डेय एवं सहयोगी टीम में नगर आयुक्त एवं थाना प्रभारी सूर्यबली पांडेय एवं उनकी सहयोगी पुलिस टीम ने मधुराज अस्पताल से लेकर चाट चौराहे तक सड़क पर गलत तरीके से अवैध दुकानों एवं ठेला ,ठेलीया लगाने वाले अवैध दुकानदारों को सख्त हिदायत देते हुए अतिक्रमण का सफाया किया।स्वरूप नगर में अतिक्रमण अभियान चलते ही सड़क पर अवैध तरीके से दुकानों का संचालन करने वाले उक्त लोगों में महापौर प्रमिला पाण्डेय के अतिक्रमण बुलडोजर एक्शन देखते ही हलचल मच गई।महापौर ने नगर निगम के कर्मचारियों को निर्देश देते हुए सड़क पर गलत तरीके से सड़को पर लोहे की दुकानों को रखकर अतिक्रमण करने वाले उक्त लोगों की अवैध दुकान को जेसीबी के माध्यम से उठाकर नगर निगम के वाहन में लादते हुए नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *