अपराधियों पर एक के बाद एक ताबड़तोड़ कार्यवाही
इसी क्रम में दो शातिर अपराधी दबोचे गये।पकड़े गए अपराधी नितिन कुमार उर्फ मोहित सचान व एक बाल अपचारी है।गश्त व चेकिंग के दौरान दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।दोनों के पास से एक अदद देसी तमंचा 12 बोर, 5 अदद ज़िंदा कारतूस 12 बोर, एक अदद मुड़ी हुई सरिया,एक अदद नकब लगाने वाला लोहे का बेलचा, एक सफेद वैगन आर यूपी 78 एचवी 5045 बरामद की हैं।दोनों अभियुक्तों को कानूनी कार्यवाही के उपरांत न्यायालय भेजा जा रहा है।सजेती थानाध्यक्ष कमलेश राय के नेतृत्व में उप निरीक्षक गजेंद्र सिंह, गौरव शौलिया,नंदू सिंह, ललित कुमार,बादाम सिंह, मुख्य आरक्षी निलेश कुमार व हेड कांस्टेबल गौरव भदौरिया ने इस गिरफ्तारी को अंजाम दिया।
