कानपुर नगर
व्यापारी की जेब काटने वाले 3 अभियुक्तों को कानपुर पुलिस ने दबोचा, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को दी जानकारी
कानपुर के बेकनगंज थाना अंतर्गत ई रिक्शा सवार व्यापारी की जेब काट कर 22 हजार निकलने वाले तीन अभियुक्तों को कानपुर पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगे कैमरों की मदद से दबोच लिया । डीसीपी सेंट्रल ने अपराधियों को दबोचने वाली टीम को 20 हजार के नगद पुरस्कार देने की घोषणा करते हुए उनका उत्साह वर्धन किया है ।आज सद्भावना चौकी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए एडीसीपी सेंट्रल राजेश श्रीवास्तव ने मीडिया को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि विगत दिनों बेकनगंज थाने में एक व्यापारी ने मुकदमा दर्ज करवाया था कि जब वह ई रिक्शा से जा रहा था तभी सवारी बन कर बैठे एक शक्श ने उसकी जेब काट ली और 22 हजार रुपया निकाल लिया । मुकदमा दर्ज होने के बाद हरकत में आई पुलिस टीम ने ऑपरेशन त्रिनेत्र की मदद से सैकड़ों कैमरों को खंगालते हुए टीम अभियुक्तों की निशान दही करी जिनको सर्विलांस की मदद से धर दबोचा गया । गिरफ्तार अभियुक्तों में 30 वर्षीय रवि जिस पर पहले से ही विभिन्न मामलों में छह मुकदमे दर्ज है, 27 वर्षीय अल्ताफ जिस पर 3 मुकदमे दर्ज है, और 25 वर्षीय अमन को गिरफ्तार किया है । इन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को डीसीपी सेंट्रल ने 20 हजार के इनाम देने की घोषणा भी करी है ।
