*प्रयाग में महाकुंभ के पवित्र स्नान करने के लिए जाने वाले यात्रियों की बस को भाजपा जिला अध्यक्ष ने झंडी दिखा कर रवाना किया।*
आज नानकारी से भारतीय जनता पार्टी के पार्षद सुनील पासवान केनेतृत्व में प्रयागराज में महा कुंभ के पवित्र स्नान के लिए यात्रियों से भरी दो बसे रवाना हुई । इन बसों को भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर के जिला अध्यक्ष दीपू पांडे ने झंडी दिखा कर रवाना किया।इस कार्यक्रम में उनके साथ कल्याणपुर मंडल के पूर्व अध्यक्ष जनक सिंह भदौरिया भी उपस्थित थे।इसके बाद भाजपा कार्यालय में कल 11 फरवरी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्य तिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाने के लिए तैयारी बैठक हुई।जिला अध्यक्ष दीपू ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा भाजपा समर्पण दिवस को कानपुर उत्तर के सभी बूथों पर मनाएगी।बैठक में प्रमुख रूप से अवधेश सोनकर,विनय पटेल, जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा,राघवेंद्र मिश्रा,अंशु ठाकुर,वास्ते त्रिपाठी,,रोहित साहू,अंकुर शुक्ला आदि लोग उपस्थित थे।
