कानपुर 11 फरवरी
*भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि एवं समर्पण दिवस का आयोजन*
भारतीय जनता पार्टी कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र ने आज समर्पण दिवस के अवसर पर एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर क्षेत्र के सभी बूथों पर पंडित जी को नमन करते हुए कार्यकर्ताओं ने पार्टी को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने हेतु समर्पण राशि अर्पित की।
भारतीय जनता पार्टी कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष *प्रकाश* *पाल* ने प्रातः 11:00 बजे फूलबाग स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पहुंचकर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान उन्होंने कहा,”पुराणों में वर्णित सप्त मोक्षदायिनी पुरियों में से एक मथुरा, जहां भगवान श्रीकृष्ण ने जन्म लेकर इस धरती को धन्य किया, वहीं 25 सितंबर 1916 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जन्म हुआ। उन्होंने एकात्म मानववाद का दर्शन प्रस्तुत कर विश्व को नई दिशा दी। जिस प्रकार भगवान श्रीकृष्ण ने कुरुक्षेत्र में अर्जुन को गीता का संदेश देकर मार्ग प्रशस्त किया, उसी प्रकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने पूंजीवाद और साम्यवाद की दुविधा में उलझी राजनीति को मानववाद का मार्ग दिखाया।”
इस अवसर पर भाजपा कानपुर महानगर उत्तर के जिला अध्यक्ष *दीपू पांडे* ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा,
“पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने न केवल भारत, बल्कि पूरे विश्व को मानव दर्शन का बोध कराया। उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की ज्योति पहुंचाने की विचारधारा प्रस्तुत की, जो आज भी भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा का स्रोत है।”
नवीन मार्केट जिला मुख्यालय में संपन्न हुए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया और पंडित जी के विचारों को आत्मसात करने की प्रतिबद्धता जताई। समर्पण दिवस के अंतर्गत पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वेच्छा से समर्पण राशि अर्पित कर संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया।
श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में जिला अध्यक्ष दीपू पांडे क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी अवधेश सोनकर सतेंद्र पांडे प्रमोद त्रिपाठी जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा,विनय पटेल राम लखन रावत, आनंद मिश्रा,रोहित साहू आशा पाल जनमेजय सिंह धीरज बाल्मिकी राघवेंद्र मिश्रा कपिल गुप्ता गौरव पांडे अभिमन्यु सक्सेना ,इंद्रजीत खन्ना प्रशांत पाल वास्ते त्रिपाठी चंचल भदौरिया सुनील जैसवाल यश वर्मा आदि उपस्थित थे।
