पनकी थाना क्षेत्र में हुआ दिल दहला देने वाला सडक हादसा

कानपुर देहात से रामादेवी की ओर तेज रफ्तार में जा रहा सवारियों से भरा मैजिक पनकी फ्लाईओवर मे डिवाइडर से टकराकर पलटा हुआ बुरी तरह क्षतिग्रस्त ।
वहां मौजूद लोगों ने बताया कि तेज रफ्तार से जा रहा सवारियों से भरा मैजिक फ्लाईओवर मे डिवाइडर से टकराया और टकराकर कई गुलाटिया खाकर बीच हाईवे में जा पलटा जिस कारण मैजिक में बैठी सवारियां मैजिक के पलटने पर मैजिक से निकलकर बाहर सड़क पर जा गिरी जिससे उनके शरीर में गहरी वा गंभीर चोटे आ गई जिससे घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है ।
मैजिक के बीच सड़क मे पलट जाने के करण फ्लाई ओवर में लगभग 1 घंटे तक लगा रहा लंबा जाम । जिसकी सूचना मिलते ही घटना स्थल पर अपने पुलिस साथियों संग पहुंचे पनकी थाना प्रभारी दधिबल तिवारी जिन्होंने घायलों को देखकर उन्हें उठा कर फौरन अस्पताल उपचार के लिए भिजवाया और क्रेन बुलवाकर गाड़ी हटवा कर जाम को खुलवाया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *