चौधरी अजित सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री का मनाया गया जन्मदिन कार्यक्रम

 

 

 

कानपुर राष्ट्रीय लोकदल उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में चौधरी अजित सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष की 86 जन्मदिन राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय सुरभि हाउस सब्जी मंडी बादशाही नाका में उनके व्यक्तित्व एवं कृति त्व पर चर्चा कर पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई गई वक्ताओं ने अपने संबोधन में बताया कि चौधरी अजित सिंह पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी के पुत्र थे वह कंप्यूटर इंजीनियर थे वह खड़कपुर आईआईटी व शिकागो से शिक्षा ग्रहण करने के उपरांत अमेरिका में 17 वर्ष कंप्यूटर इंजीनियर के रूप में कार्यरत रहे 1989 में पहली बार लोकसभा सदस्य बनने के साथ तत्कालीन प्रधानमंत्री बीपी सिंह की सरकार में वे कैबिनेट मंत्री उद्योग विभाग के रूप में शामिल हुए 1991 में वह पुनः लोकसभा निर्वाचित हुए और पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव की सरकार में खाद्य मंत्री के रूप में मंत्रालय स्वीकार किया तथा मनमोहन सिंह की सरकार में उडडन मंत्री की जिम्मेदारी निभाई चौधरी साहब ने सूखा राहत किसानों को दो हेक्टेयर भूमि की सीमा तक सूखा राहत सुविधा स्वीकृत कराई राष्ट्रीय गौ पशुधन आयोग का गठन किया 23 दिसंबर 2001 को चौधरी चरण सिंह राष्ट्रीय डेरी योजना की शुरुआत कराई चौधरी साहब ने जब छोटे राज्यों का गठन को लेकर भी आंदोलन किया तथा कृषि पर आयकर लगाने का केवल विरोध ही नहीं किया बल्कि उस प्रस्ताव को मंत्रिमंडल में निरस्त कराया। दीपू पांडे अध्यक्ष भाजपा ने कहा कि चौधरी अजित सिंह जी सादगी के प्रतीक थे वह एक ईमानदार स्वच्छ छवि के नेता थे उन्होंने हमेशा किसानों मजदूरों की लड़ाई लड़ने का काम किया जब समय आया तो उन्होंने किसने की समस्याओं को लेकर मंत्रिमंडल से भी इस्तीफा दे दिया था। सुरेश गुप्ता प्रदेश उपाध्यक्ष राष्ट्रीय लोक दल उत्तर प्रदेश में बताया कि चौधरी अजित सिंह किसानों नौजवानों के सच्चे हमदर्द थे जब वह कृषि एवं सहकारिता मंत्री थे कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेश गुप्ता ने की तथा संचालन मोहम्मद उस्मान महानगर अध्यक्ष रालोद ने किया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सर्वश्री दीपू पांडे अध्यक्ष भाजपा सुरेश गुप्ता उपाध्यक्ष रालोद मोहम्मद उस्मान महानगर अध्यक्ष नरेंद्र यादव महामंत्री श्याम देव सिंह वात्स्य त्रिपाठी आनंद मिश्रा शाकिर अली उस्मानी राजकुमार दिवाकर गोलू सोनकर विनोद यादव अरविंद सिंह राजेंद्र प्रसाद यादव नीरज चंदेल जावेद अहमद शाहिद तमाम नेता व कार्य करता मौजूद l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *