कानपुर नगर

 

कूटरचित दस्तावेजों से 85 साल की वृद्धा की जमीन पर हुआ कब्जा, बुजुर्ग महिला ने पुलिस कमिश्नर से लगाई न्याय की गुहार

 

 

कानपुर पुलिस कमिश्नर से मिल कर आज 85 साल की बुजुर्ग महिला ने अपने साथ हुए अन्याय की गुहार लगाते हुए बताया कि युवक के पिता की मृत्यु के बाद उनकी जमीन पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए कब्जा कर लिया गया है । अब जब वह अपनी जमीन वापस लेने की लड़ाई लड़ रही है तब उनके पूरे परिवार के खिलाफ ही कब्जेदार ने मुकदमा दर्ज करवा दिया है ।

 

मामला कुछ इस प्रकार है कि बिल्हौर तहसील के आलमपुर ग्राम में बुजुर्ग महिला के पिता की कुल साढ़े चार बीघा कृषि भूमि थी जिसका सह मालिक वर्तमान में कब्जेदार चंद्रिका प्रसाद भी था लेकिन उनके पिता और माता की मृत्यु के पश्चात इस जमीन का मालिकाना हक उनके नाम से होना चाहिए था लेकिन चंद्रिका प्रसाद ने पूरी जमीन पर कूट रचित दस्तावेजों के जरिए कब्जा कर लिया है । इसके साथ ही उनके परिवार के विरोध करने पर सभी के खिलाफ फर्जी मुकदमे भी लिखवा दिए है । आज इसी के चलते उन्होंने कानपुर पुलिस से गुहार लगाई है कि उन पर दर्ज फर्जी मुकदमों को खत्म किया जाए और उनकी जमीन उन्हें वापस दिलाई जाए ।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *