कानपुर नगर 13 फरवरी, 2025

 

श्री जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में नगर के कैंटोनमेंट क्षेत्र में अतिक्रमण हटवाने के संबंध में बैठक की गईl

 

बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए की आगामी अप्रैल माह में कैंटोनमेंट क्षेत्र में अवैध निर्माण करने वालों को चिन्हित करके उन्हें हटवाने की कार्रवाई की जाएगी, जिससे माननीय न्यायालय के आदेश का परिपालन भी सुनिश्चित हो सकेगाl गौरतलब है कि मा. उच्च न्यायालय इलाहाबाद व सर्वोच्च न्यायालय ने हाल ही में नगर के कैंटोनमेंट क्षेत्र में हुए अतिक्रमण और अवैध निर्माण को हटाने के आदेश दिए थे जिसके परिपालन में ही आज बैठक बुलाई गई थीl जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि अतिक्रमण हटाने हेतु प्रशासन अभी से कमर कस लें, जिससे अप्रैल माह में हर हाल में अतिक्रमण हटाया जा सकेl उन्होंने फील थाने के अंतर्गत भी हुए अतिक्रमण व अवैध निर्माण करने वालों को चिन्हित कर तथा उनके रहने की वैकल्पिक व्यवस्था की पहचान करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिएl उन्होंने यह भी कहा कि अतिक्रमण व अवैध निर्माण हट जाने से आम जनमानस को आवागमन की सुविधा के साथ-साथ अन्य बेहतर सुविधाएं प्राप्त होने और माननीय उच्च न्यायालय व सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों का पालन भी सुनिश्चित हो सकेगा l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *