कानपुर

 

बहुजन मुक्ति पार्टी और भारत मुक्ति मोर्चा द्वारा आज अयोध्या में अनुसूचित जाति की बच्ची के साथ बलात्कार और हत्या किए जाने के विरोध में आज कानपुर के जिला अधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन देकर विरोध दर्ज कराया है और साथ ही ज्ञापन के माध्यम से बच्ची के परिवार को एक करोड रुपए का मुआवजा और दोषियों को फांसी की सजा की मांग की हैं बहुजन मुक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष ने भाजपा की सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है तब से अनुसूचित समाज के लोगों के साथ घटनाएं लगातार हो रही है अगर योगी सरकार अनुसूचित समाज की रक्षा नहीं कर सकती है तो तत्काल योगी जी को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए अगर अनुसूचित जाति के लोगों के साथ ऐसे ही घटनाएं होती रही तो हम लोग सड़क पर आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे जिसकी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *