जनपद में करीब 5 लाख प्रथम डोज व 71 हजार से ज्यादा लोगो द्वितीय डोज लगवा चुके है।
कोविड-19 के संक्रमण से जनपद वासियों को बचाने के लिए जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व और मार्गदर्शन में वैक्सीनेशन के लिए गठित टीमों ने निष्ठा और लगन के साथ अपनी भूमिकाओं का बखूबी निर्वहन किया है, पहले नागरिकों के अंदर वैक्सीनेशन को लेकर अनेक तरह की भ्रांतियां व्याप्त थी, परंतु जिलाधिकारी ने जनता के इस भ्रम को दूर कर उनको प्रेरित किया कि वे टीकाकरण करा कर अपने को कोविड-19 से सुरक्षित कर सकते हैं, उनके इसी प्रयास का परिणाम रहा कि जनपद के नागरिक आज बड़ी संख्या में अपना वैक्सीनेशन करा रहे हैं, आज 500000 के लगभग लोग प्रथम डोज और 71 हजार 882 लोग सेकंड डोज लगवा चुके हैं, विगत दिनों में जिलाधिकारी के नेतृत्व में जनपद में मेगा वैक्सीनेशन के दिन जनपद ने 27000 और 31,000 के लक्ष्य को भी पूरा किया है जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह का कहना है कि जल्द ही जनपद में संपूर्ण नागरिकों का वैक्सीनेशन करा दिया जाएगा। वही डॉक्टर जतारया ने बताया कि जिन लोगों की द्वितीय डोज नहीं लगी है, वह अपने पास के अस्पताल में जाकर द्वितीय डोज लगवा सकते हैं, साथ ही शासन द्वारा शनिवार के दिन केवल द्वितीय डोज लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
